कामतानाथ के दर्शन को श्रद्धालुओं का जत्था रवाना
हमीरपुर, अगस्त 8 -- कामतानाथ के दर्शन और परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था शनिवार को कुरारा कस्बे के पतारा गांव से पैदल रवाना हुआ। श्रद्धालुओं का जगह-जगह लोग स्वागत भी कर रहे हैं। यह धार्मिक परंपरा पिछले 27 वर्षों से चली आ रही है। पतारा गांव से करीब सैकड़ों लोगों ने राम नाम संकीर्तन के साथ गांव के प्रमुख मंदिरों में पूजा-अर्चना कर बेतवा नदी पार कर चित्रकूट के लिए रवाना हुए। गांव के काजू महाराज, अखिलेन्द्र ने बताया कि सभी श्रद्धालु अमावस्या से एक दिन पहले चित्रकूट पहुंचेंगे। वहां रात्रि विश्राम के बाद वे भगवान कामतानाथ के दर्शन करेंगे और पवित्र परिक्रमा पूरी करेंगे। इसके उपरांत सभी अपने-अपने घरों के लिए प्रस्थान करेंगे।यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं में गहरी आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। हर वर्ष की भांति इस बार भी पैदल यात्रियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.