बांका, अप्रैल 19 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के कामतपुर पंचायत गांव में होने वाले श्री श्री 1008 महारुद्र यज्ञ को ले शनिवार को भव्य तरीके से कलश शोभायात्रा निकाली गई। ग्यारह दिवसीय महारूद्र यज्ञ का शुभारंभ 19 अप्रैल से 29 अप्रैल तक होगा। इसके पूर्व विशनपुर गांव से कलश यात्रा निकाली गई। इसके पहले ग्रामीणों द्वारा अजगैबीनाथ धाम के पवित्र उत्तरवाहिनी तट से गंगाजल विशनपुर महादेव मंदिर लाया गया। पंडित और आचार्य द्वारा विधिवत रूप से कलश में जल भरने का काम किया गया। कलश शोभायात्रा में 2100 महिला एवं कन्याएं सिर पर कलश लेकर पांव पैदल हर - हर महादेव , जय श्री राम , इत्यादि का जयकारा लगाते हुए यज्ञ स्थल कामतपुर की ओर बढ़े। यह भी पढ़ें- प्रिजपुरा में नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ शुरू, कलश यात्रा में श्रद्धालुओं में दिखा उत्सा...