गुमला, मार्च 9 -- कामडारा। एएनसी कार्यक्रम के तहत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कामडारा में 150 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील खलखो ने बताया कि प्रत्येक माह की 9 तारीख तथा महीने के अंतिम बुधवार को प्रखंड क्षेत्र की सभी गर्भवती महिलाओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। जांच के बाद जरूरत के अनुसार उन्हें मुफ्त दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी कर सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करना है। एएनसी कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएचसी के सभी स्वास्थ्यकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.