गुमला, अप्रैल 24 -- कामडारा। प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों की भागीदारी बेहद कम रही। परिणामस्वरूप मात्र 2 यूनिट रक्त संग्रह के बाद टीम को बैरंग लौटना पड़ा। भीषण गर्मी के कारण लोग रक्तदान में रुचि नहीं दिखा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित शिविर के बावजूद जरूरत के समय ब्लड उपलब्ध नहीं होता, जिससे लोगों का भरोसा कम हो रहा है। कार्यक्रम में बीडीओ जोसेफ कंडुलना, सीडीपीओ मेबिस मुंडू, स्वास्थ्य विभाग की टीम तथा एकजुट संस्था के अक्षय कुमार भगत सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...