कामडारा में 321 महिला किसानों को मिली निःशुल्क बादाम बीज
गुमला, जुलाई 21 -- कामडारा। जिला कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड सरकार व आत्मा के तत्वावधान में मंगलवार को कामडारा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (एफपीसी) कार्यालय में 321 महिला किसानों के बीच निःशुल्क बादाम बीज का वितरण किया गया।कार्यक्रम के दौरान महिला किसानों को जैविक तरीके से बादाम की खेती करने की तकनीक, फसल प्रबंधन और इससे होने वाले आर्थिक लाभ की भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने किसानों से आधुनिक खेती की तकनीक अपनाकर उत्पादन बढ़ाने की अपील की। मौके पर आत्मा के डिप्टी प्रोग्राम डायरेक्टर अजीत, प्रदान संस्था के श्याम रायखेरे और आरती तथा एफपीसी के संजय, सुदेश और अर्चना डुंगडुंग सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.