गुमला, फरवरी 26 -- कामडारा। थाना परिसर में गुरुवार को होली पर्व और रमजान माह को लेकर शांति समिति की बैठक बीडीओ जोसेफ कंडुलना की अध्यक्षता में हुई। बीडीओ ने कहा कि होली शांति, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी की इच्छा के विरुद्ध रंग-अबीर न लगाएं। शराब के नशे में हुड़दंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। थाना प्रभारी मुकेश कुमार सुमन ने भड़काऊ पोस्ट न करने, बिना हेलमेट वाहन न चलाने और शराब से दूर रहने की अपील की। बैठक में तारकेश्वर सिंह, राजू साहु, मुखिया बिरेंद्र सुरीन, सुरेंद्र तिर्की सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...