गुमला, अप्रैल 20 -- कामडारा, प्रतिनिधि । थाना क्षेत्र के सरिता-रनियां पक्की पथ पर सरिता जर्रा टोली के समीप रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान खूंटी जिला के रनियां थाना क्षेत्र अंतर्गत डिग्री पोढोटोली निवासी रोशन तोपनो (31 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक अपने गांव से पिंपी गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक एक जानवर आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- कामडारा में बाइक सवार युवक घायल ,गंभीर हालत में रांची रेफर घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल रेफरल अस्पताल कोनबीर पहुंचाया गया।अस्पताल में इलाज के दौरान रोशन तोपनो की मौत हो गई, जबकि...