गुमला, मई 14 -- कामडारा। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग ने गुरुवार को कामडारा क्षेत्र के मिशन चौक और तुरबुल चौक पर विशेष जांच अभियान चलाया। डीटीओ ज्ञान शंकर जायसवाल के निर्देश पर चलाए गए अभियान में 1.42 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।मोटरयान निरीक्षक रॉबिन अजय सिंह और प्रदीप कुमार तिर्की के नेतृत्व में जांच दल ने वाहनों के कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट, ट्रिपल राइडिंग और ओवरलोडिंग की जांच की। बिना हेलमेट वाहन चलाने, आवश्यक दस्तावेज नहीं रखने, प्रेशर हॉर्न के उपयोग और क्षमता से अधिक सामान ढोने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...