गुमला, जून 27 -- कामडारा, प्रतिनिधि । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में शनिवार को श्री सदगुरु कबीर प्रगट महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद दुर्गा मंदिर प्रांगण से रांची-सिमडेगा मुख्य पथ होते हुए ब्लॉक चौक और पुराना अस्पताल तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।महोत्सव के दौरान संत-महात्माओं ने कबीर साहेब के विचारों पर प्रकाश डालते हुए प्रेम, सद्भाव, मानवता, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने जीव दया, आत्मपूजा और सामाजिक समरसता को जीवन का मूल आधार बताते हुए समाज में आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।कार्यक्रम में महंत जगदीश दास, महंत गजमानी दास, खखुआ साहब, राजू साहब, सुलेंद्र साहब, ग...