कामडारा में वज्रपात की चपेट में आने से चार बच्चे घायल, एक रेफर
गुमला, जून 17 -- कामडारा। कामडारा प्रखंड के झारो गांव में बुधवार दोपहर करीब एक बजे वज्रपात की चपेट में आने से चार बच्चे घायल हो गए। घायलों में रौनक लोहरा (12 वर्ष), दुर्गा दास (12 वर्ष), अजित बड़ाईक (11 वर्ष) और एंजल सोरेंग (12 वर्ष) शामिल हैं।जानकारी के अनुसार घटना के समय सभी बच्चे गांव के कुएं में नहा रहे थे। इसी दौरान अचानक वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से सभी बच्चे बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बसिया पहुंचाया।अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रौनक लोहरा की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य बच्चों का इलाज बसिया अस्पताल में जारी है।घटना के बाद गांव में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से वज्रपात के दौर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.