गुमला, मार्च 8 -- कामडारा प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय परिसर में 15वीं वित्त आयोग की राशि से लगाए गए शुद्ध पेयजल के लिए आरओ मशीन इन दिनों बेकार साबित हो रही है। मशीन खराब होने के कारण ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मेंटेनेंस के अभाव में आरओ मशीन के बंद हो जाने से योजना की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि प्रखंड के कई पंचायत सचिवालयों और स्कूलों में भी आरओ मशीन लगाई गई है, लेकिन देखरेख नहीं होने के कारण वे महज शोपीस बनकर रह गई हैं। इससे लोगों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा नहीं मिल पा रही है।इस संबंध में जिला परिषद सदस्य दीपक कंडूलना ने कहा कि 15वीं वित्त आयोग की राशि का प्रखंड में बड़े पैमाने पर दुरुपयोग किया गया है और इसमें कमीशनखोरी की आशंका भी है। उन्होंने कहा कि पूरे माम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.