गुमला, फरवरी 28 -- कामडारा, प्रतिनिधि । प्रखंड के जरिया मैदान में शनिवार को महिला विकास मंडल का छठा वार्षिक महाधिवेशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बाड़ा, जिला परिषद सदस्य दीपक कंडुलना, थाना प्रभारी मुकेश कुमार सुमन और मुखिया लवली तिर्की ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। मौके जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बाड़ा ने कहा कि महिलाएं समाज और देश की प्रगति की धुरी हैं और उन्हें समान अवसर व आत्मनिर्भर बनने का सहयोग देना जरूरी है। अंत में मंडल के लक्ष्य पर जोर दिया गया कि महिलाएं अपने अधिकारों व कर्तव्यों के साथ स्वावलंबी बनकर गांवों के समग्र में भूमिका निभाएं। इस वार्षिक अधिवेशन में प्रखंड की सभी पंचायतों से पांच हजार से अधिक महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम में बताया गया कि महिला विकास मंडल की शुरुआत वर्ष ...