गुमला, फरवरी 28 -- कामडारा में महिला विकास मंडल का महाधिवेशन आज कामडारा। महिला विकास मंडल कामडारा का वार्षिक महाधिवेशन कार्यक्रम 28 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी मंडल की अध्यक्ष शोभा बरला ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन कामडारा प्रखंड के जरिया मैदान में किया जाएगा, जहां सभी गतिविधियां संपन्न होंगी। इस अवसर पर प्रखंड प्रशासन के पदाधिकारियों तथा संस्था से जुड़े अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, संगठन की गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। आयोजन को लेकर मंडल की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...