गुमला, अप्रैल 1 -- कामडारा प्रतिनिधि। ऐतिहासिक मंडा पूजा महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को महादेव मंडा परिसर में शिव मंडा पूजा समिति की बैठक चंद्रभानु साहू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में महोत्सव सह मेला के आयोजन की रूपरेखा तय की गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 अप्रैल को भगतिया प्रवेश से महोत्सव की शुरुआत होगी। एक मई को रात्रि आठ बजे धुंवासी, दो मई को रात्रि जागरण,शिव तांडव व छऊ नृत्य का आयोजन किया जाएगा। वहीं तीन मई की सुबह पांच बजे फुलखूंदी एवं झूलन कार्यक्रम होंगे,जबकि दिन में नागपुरी ऑर्केस्ट्रा के साथ मेले का आयोजन किया जाएगा।बैठक में आयोजन समिति का गठन भी किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से बब्लू रजक को अध्यक्ष, संतोष साहू को सचिव एवं चंद्रभानु साहू को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे और...