गुमला, मार्च 18 -- कामडारा। सरहुल, ईद व रामनवमी पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर बुधवार को कामडारा थाना परिसर में बीडीओ जोसेफ कंडुलना की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों से जुलूस मार्ग और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई तथा सभी ने भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संकल्प लिया।पुलिस इंस्पेक्टर गुलशन भेंगरा ने जुलूस में डीजे पर रोक की जानकारी देते हुए अफवाहों से दूर रहने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील की। थाना प्रभारी मुकेश कुमार सुमन ने भी आपसी सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया।मौके पर जिप सदस्य, उप प्रमुख, अंजुमन व सरहुल समिति के सदस्य सहित कई लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...