गुमला, दिसम्बर 15 -- कामडारा, प्रतिनिधि। कामडारा थाना क्षेत्र के सुरसांग गांव निवासी 45 वर्षीय रेवती रमन साहु की रविवार अहले सुबह मौत हो गई। शनिवार की शाम वह अपनी बाइक से धरनापुर साप्ताहिक बाजार गया था। घर लौटने के क्रम में बानपुर मोड़ के पास रात करीब सात बजे उसकी बाइक असंतुलित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद रेवती रमन साहु ने फोन कर परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचकर उसे घर ले आए और स्थानीय स्वास्थ्यकर्मी से प्राथमिक उपचार कराया गया। देर रात तक वह घर पर ही रहा,लेकिन रविवार तड़के करीब तीन बजे उसे अचानक शौच की तेज इच्छा हुई और पेट दर्द से वह छटपटाने लगा। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए सीएचसी कामडारा ले गए। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.