कामडारा में फाइलेरिया के 25 मरीजों को एमएमडीपी किट वितरित
गुमला, जुलाई 14 -- कामडारा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कामडारा में मंगलवार को फाइलेरिया से प्रभावित 25 मरीजों के बीच एमएमडीपी किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.सुनील खलखो ने किया। उन्होंने बताया कि एमएमडीपी किट का नियमित उपयोग और प्रभावित अंगों की स्वच्छता बनाए रखने से सूजन नियंत्रित करने तथा संक्रमण की आशंका कम करने में मदद मिलती है। जिला स्वास्थ्य विभाग व पिरामल टीम के सहयोग से मरीजों को उपचार संबंधी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस दौरान मरीजों को किट के सही उपयोग और साफ-सफाई के महत्व की भी जानकारी दी गई। मौके पर एमपीडब्ल्यू मुकेश, तेजप्रताप समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.