गुमला, मार्च 27 -- कामडारा, प्रतिनिधि। रामनवमी पर बजरंग दल रामनवमी समिति के तत्वावधान में कामडारा में भव्य और आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी रही। जय श्रीराम के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा और माहौल पूरी तरह भक्तिमय बन गया। शोभायात्रा की शुरुआत सुबह भगवान श्रीराम की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुई। इसके बाद महादेव मंडा डांड से निकली शोभायात्रा प्रिंस चौक होते हुए हॉस्पिटल स्थित बजरंगबली मंदिर तक पहुंची। इस दौरान पारंपरिक ध्वज,बैंड-बाजों और आकर्षक झांकियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।युवाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में शौर्य प्रदर्शन करते हुए तलवारबाजी, लाठी-डंडा और अन्य युद्ध कलाओं का शानदार प्रदर्शन किया। जिसे देख दर्शक रोमांचित हो उठे। वहीं महिलाएं और बच्चे भगवा वस्त्र धारण कर भक्त...