गुमला, मई 15 -- कामडारा। प्रखंड परिसर में शुक्रवार को सीओ सह चार्ज जनगणना पदाधिकारी सुप्रिया एक्का ने जनगणनाकर्मियों के बीच जनगणना किट का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने जनगणना कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर जिम्मेदारीपूर्वक पूरा करने का निर्देश दिया। बताया गया कि भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं गृह गणना का कार्य 16 मई से 14 जून तक संचालित किया जाएगा। इस अवधि में जनगणनाकर्मी घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगे। मौके पर मास्टर ट्रेनर कुमूद रंजन गुप्ता समेत कई अन्य कर्मी व पदाधिकारी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- प्रथम चरण का जनगणना 16 मई से, प्रगणक व सुपरवाईजर की हुई बैठक यह भी पढ़ें- पारदर्शिता व समर्पण के साथ करें मकान सूचीकरण कार्य: डीसी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...