गुमला, मार्च 16 -- कामडारा, प्रतिनिधि । विधायक जिग्गा सुसारण होरो ने विधानसभा में कामडारा प्रखंड में राजकीय आवासीय खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवासीय खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना जरूरी है।विधायक ने कहा कि कामडारा और आसपास के क्षेत्रों में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, लेकिन उचित प्रशिक्षण और संसाधनों के अभाव में उन्हें आगे बढ़ने का अवसर नहीं मिल पाता है। ऐसे में आवासीय प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना से स्थानीय खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा और खेल के क्षेत्र में नई प्रतिभाएं उभर कर सामने आएंगी।इस पर विभागीय मंत्री सुदिव्य कुमार ने सदन में जवाब देते हुए कहा कि आवासीय खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना जिल...