गुमला, जून 12 -- कामडारा, प्रतिनिधि। बसिया फॉरेस्टर शेखर सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुरकुरा थाना क्षेत्र के सरारोम्बा गांव के समीप अवैध साल लकड़ी (बोटा) लदे ट्रक को जब्त किया। यह कार्रवाई शुक्रवार अहले सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है। सूचना मिली थी कि उडिसा की ओर से अवैध लकड़ी लदा ट्रक कुरकुरा क्षेत्र से गुजरने वाला है। सूचना पर वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक बैरिकेडिंग तोड़ कर भागने लगा। इस दौरान ट्रक खेत में पलट गया,जबकि चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। वनकर्मियों ने पीछा किया, लेकिन दोनों अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।फॉरेस्टर शेखर सिंह ने ट्रक को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। जब्त लकड़ी का अनुमानित मूल्य करीब 10 लाख रुपये बताया जा रहा है। ट्र...