गुमला, मई 9 -- कामडारा, प्रतिनिधि। प्रखंड परिसर में शनिवार को आयोजित अंचल दिवस कार्यक्रम में डीसी दिलेश्वर महतो ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और जमीन संबंधी चार मामलों में से तीन का ऑन द स्पॉट निपटारा किया। एक अन्य मामले में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान 10 लोगों को पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र तथा नौ लाभुकों को सर्वजन पेंशन योजना का लाभ प्रदान किया गया। यह भी पढ़ें- जनता दरबार में आपसी सहमति से सुलझाए गए भूमि विवादग्रामीणों की समस्याएं अंचल दिवस में ग्रामीणों ने ऑनलाइन इंट्री,भूधारण,लगान रसीद और अन्य भूमि संबंधी कई समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश देते हुए कहा कि अंचल दिवस का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है, ता...