गुमला, मई 10 -- गुमला, अमरनाथ कश्यप। गुमला जिले के कामडारा प्रखंड स्थित गरई सोनाटोली गांव की महिला किसान रेशमा केरकेट्टा ने परंपरागत खेती की सीमाओं को तोड़ते हुए आधुनिक कृषि की ऐसी मिसाल पेश की है,जो अब जिलेभर के किसानों के लिए प्रेरणा बन रही है। तेलंगाना से पौधे मंगा कर शुरू की गई उसकी ड्रैगन फ्रूट खेती आज सालाना लाखों रुपये की आमदनी दे रही है। शनिवार को डीसी दिलेश्वर महतो ने स्वंय खेत पहुंचकर इस सफल प्रयोग का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- यो पहाड़ फाउंडेशन ने शुरू किया 'एडॉप्ट फ्रूट ट्री' अभियानखेती की प्रक्रिया रेशमा केरकेट्टा और अमित केरकेटा ने करीब डेढ़ एकड़ भूमि में दो प्लॉट तैयार कर 515 ड्रैगन फ्रूट के पौधे लगाए हैं। शुरू में इस खेती को लेकर क्षेत्र के लोगों में संशय था,लेकिन आज यही खेती उनकी आर्थिक मजबूती का आधार बन चुकी है। महिला क...