गुमला, मई 9 -- कामडारा, प्रतिनिधि। डीसी दिलेश्वर महतो ने शनिवार को कामडारा प्रखंड अंतर्गत सुरहू पंचायत के सुदूरवर्ती कारीचुंवा गांव का दौरा कर ग्रामीणों के साथ जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।जनसंवाद में ग्रामीणों ने पेयजल संकट, सड़क निर्माण, सामुदायिक भवन, स्वास्थ्य उपकेंद्र, शौचालय निर्माण तथा अंबेराटोली से सोरसोकड़ा तक पहुंच पथ निर्माण की मांग रखी। उपायुक्त ने सभी समस्याओं के शीघ्र निष्पादन का भरोसा दिलाया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र कारीचुंवा,रामवि लोयंगा स्कूल और सुरहू डैम का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बच्चों के बीच टॉफियां भी बांटी। डीसी ने गांव में संचालित आम बागवानी, कूप,तालाब और बकरी पालन योजनाओं का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- कामडारा ...