गुमला, जनवरी 11 -- कामडारा। कामडारा प्रखंड के होनहार छात्र राजकुमार महतो ने राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीतते हुए क्षेत्र और अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। डीएवी स्कूल गोविंदपुर में कक्षा सातवीं के छात्र राजकुमार महतो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। जहां उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। विद्यालय प्रशासन के अनुसार पहली बार स्कूल के किसी छात्र ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है। राजकुमार की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। प्राचार्य व शिक्षकों ने छात्र की सराहना करते हुए इसे अनुशासन, परिश्रम और लगन का परिणाम बताया तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...