गुमला, अप्रैल 7 -- कामडारा, प्रतिनिधि । प्रखंड क्षेत्र के कोंसा पंचायत में सोमवार की शाम आई तेज आंधी-तूफान और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। अचानक बदले मौसम के कारण खेतों में लगी सब्जियों और तरबूज की फसल को व्यापक नुकसान पहुंचा है। खासकर कोंसा खैरा टोली में करीब 5.50 एकड़ में लगी तरबूज की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई।प्रभावित किसानों में सरजीत लोहरा के डेढ़ एकड़ में लगी तरबूज और एक एकड़ में टमाटर की फसल चौपट हो गई। वहीं एतवा केरकेट्टा के दो एकड़,तोबियस केरकेट्टा के दो एकड़ और बार्गी केरकेट्टा के एक एकड़ में लगी तरबूज फसल के साथ-साथ गेहूं और कद्दू, टमाटर, मिर्च जैसी सब्जियां भी ओलावृष्टि की चपेट में आकर नष्ट हो गईं। इसके अलावा कोंसा खास, खैराटोली और सरनाटोली गांवों के किसानों की फसलों को भी भारी क्षति हुई है। किसान कोकलो केरक...