सीवान, अप्रैल 5 -- लग्न के मौसम में जहां बर्तनों की मांग तेजी से बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर बर्तन फैक्ट्रियों में कामगारों की कमी ने बाजार की परेशानी और बढ़ा दी है। कारोबारियों का कहना है कि कई उत्पादन इकाइयों में पर्याप्त श्रमिक नहीं होने के कारण समय पर माल तैयार नहीं हो पा रहा है। इसका सीधा असर सप्लाई चेन पर पड़ रहा है। व्यवसायियों के अनुसार, शादी-विवाह और तिलकोत्सव के कारण इस समय स्टील, पीतल, कांसा, फूल और एल्यूमीनियम के बर्तनों की मांग बढ़ जाती है। लेकिन, फैक्ट्रियों में श्रमिकों की कमी से उत्पादन क्षमता घट गई है। पहले जितना माल तय समय में बाजार तक पहुंच जाता था, अब उसमें देरी हो रही है। इससे दुकानदारों को मांग के अनुरूप पर्याप्त माल नहीं मिल पा रहा। कारोबारियों का कहना है कि कच्चे माल की महंगाई के साथ उत्पादन में कमी ने दोहरी मार दी ह...