कामकाजी महिलाओं के लिए बनेगा श्रमजीवी छात्रावास
वाराणसी, जुलाई 5 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। सूबे के अन्य महानगरों की तर्ज पर वाराणसी के रामनगर में भी श्रमजीवी महिला छात्रावास बनेगा। लगभग 50 करोड़ की लागत 5000 वर्ग मीटर में इसका निर्माण होगा। इसमें 500 कामकाजी महिलाएं रह सकेंगी। इसके लिए समाज कल्याण विभाग ने जमीन दी है। शासन स्तर पर इस भूमि को प्रोबेशन विभाग को ट्रांसफर करने की प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश के गोरखपुर, आगरा, मेरठ, झांसी और कानपुर नगर में मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावासों का निर्माण चल रहा है। वाराणसी में भी राज्य पोषित इस योजना के तहत छात्रावास निर्माण की मंजूरी मिल चुकी है। इसमें कामकाजी महिलाओं (वर्किंग वूमेन) के रहने की व्यवस्था और कैंटीन में खाने की सुविधा होगी। इसके तहत जिला समाज कल्याण विभाग ने 5000 वर्ग मीटर भूमि दी है। यह जमीन जल्द ही जिला प्रोबेशन विभाग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.