काबा-मदीना गाने वाली सायोनी घोष अब PM-HM से क्यों लगा रहीं गुहार? किस बात का सता रहा डर
नई दिल्ली, मई 19 -- पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद सायोनी घोष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से गुहार लगाई है कि उनका सिर कलम करने के लिए इनाम की घोषणा करने वाले भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने इसके साथ ही अपनी सुरक्षा की भी मांग की है। सोशल मीडिया पर लिखे एक लंबे पोस्ट में TMC सांसद ने भाजपा के नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भी तंज कसा और पूछा है कि क्या यही नारी शक्ति वंदन के तहत नए भारत का असली विचार है? उन्होंने एक्स पर लिखा, "मैं यह देखकर हैरान हूँ कि सिकंदराबाद, UP के एक नगर पालिका चेयरमैन और BJP नेता ने सार्वजनिक रूप से यह घोषणा की है कि मेरा सिर कलम करने वाले को 1 करोड़ का इनाम दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.