नई दिल्ली, अगस्त 15 -- सायोनी घोष का नाम पिछले कुछ दिनों में काफी चर्चा में रहा है। कभी टीएमसी में ममता बनर्जी के साथ नजर आने वाली सायोनी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद पार्टी बदल ली। इसके साथ ही उन्होंने अपना सुर-ताल भी बदल लिया है। टीएमसी में रहने के दौरान पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में सायोनी ने दिल में काबा और आंखों में मदीना गाया था। लेकिन एनडीए का हिस्सा बनने के बाद सायोनी अलग धुन में गा रही हैं। 15 अगस्त के मौके पर सायोनी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में वह, भुज फिल्म का गाना, 'ओ देश मेरे...' गाती नजर आ रही हैं। अजय देवगन अभिनीत भुज फिल्म में इस गाने को अरिजीत सिंह ने आवाज दी है। इस वीडियो के अंत में वह देशवासियों को 15 अगस्त की शुभकामनाएं दे रही हैं। यह भी पढ़ें- सायोनी से सीखना चाहिए कि कैसा नहीं बनना;...