काबर बहियार से देशी कट्टा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
कटिहार, जून 17 -- सेमापुर। संवाद सूत्र गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सेमापुर पुलिस ने काबर बहियार क्षेत्र से एक युवक को देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। सेमापुर पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था। समय रहते की गई कार्रवाई से संभावित आपराधिक घटना को टाल दिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुड़िया थाना बरारी निवासी रोहित यादव के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। बरामद हथियार एवं कारतूस को पुलिस ने जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि काबर बहियार क्षेत्र में एक व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त है और किसी अपराध की योजना बना रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.