शामली, फरवरी 11 -- जिला प्रशासन ने केंद्रीय विद्यालय के निर्माण में आ रही जमीन की बाधा को दूर लिया है। अब केंद्रीय विद्यालय मेरठ करनाल हाइवे पर स्थित काबड़ौत गांव में बनाया जायेगा। इसके लिए डीएम ने दो हेक्टेयर भूमि केंद्रीय विद्यालय को आवंटित कर दी है। उक्त भूमि बंजर श्रेणी में दर्ज है। इसमें से डीएम ने दो हैक्टेयर भृमि केंद्रीय विद्यालय के नाम कर दी है। भूमि का चयन होने के बाद शीघ्र ही केंद्रीय विद्यालय के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ हो जायेगी। शामली को जनपद बने पंद्रह साल होने को है लेकिन अभी तक केंद्रीय विद्यालय नहीं बन सका। इसकी स्वीकृति के प्रयास तो बहुत पहले से किए जा रहे थे, लेकिन इसे स्वीकृति गत अक्टूबर माह में मिली। केंद्र सरकार ने शामली में केंद्रीय विद्यालय निर्माण स्वीकृति प्रदान कर दी लेकिन स्वीकृति के बाद इसमें जमीन को लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.