मुंबई, मई 2 -- मुंबई में ट्रैफिक जाम को लेकर मंत्री, गिरीश महाजन से भिड़ जाने वाली टीना चौधरी ने अपना बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने उस दिन की कहानी बयां की है। टीना ने कहा है कि बड़ी संख्या में लोग मुझे मैसेज कर रहे हैं। लोग मेरी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। मैं उन सभी से कहना चाहती हूं कि मैं पूरी तरह से ठीक हूं। गौरतलब है कि 21 अप्रैल को हुई इस घटना में टीना ब्लैक कलर की कैप लगाए ट्रैफिक जाम को लेकर पुलिस वालों से बहस कर रही हैं। बाद में वह मंत्री महाजन के पास पहुंचीं और अपनी समस्या बताई। टीना का यह वीडियो खूब वायरल हुआ था। क्या हुआ था उस दिनटीना ने अपने ताजा बयान में कहा है कि उस दिन, यानी 21 अप्रैल को मैंने अपनी बेटी को चार बजे उसके म्यूजिक क्लास में छोड़ा। चार बजकर 45 मिनट पर मुझे उसको पिक करने जाना था। जब मैंने महिंद्रा ताज से ले...