बलरामपुर, मई 14 -- बलरामपुर, संवाददाता। खाड़ी देशों में जंग जैसे तनावपूर्ण माहौल की तपिश अब बाजारों और आम जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। जिले में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति, सरकारी काफिलों की गतिविधियां, सराफा बाजार का कारोबार और औद्योगिक उत्पादों की लागत सहित हर क्षेत्र में असामान्य हलचल महसूस की जा रही है। पेट्रोल पंप संचालकों से लेकर व्यापारिक संगठनों तक आने वाले दिनों को लेकर सतर्क नजर आ रहे हैं।जिले के कई पेट्रोल पंपों पर पिछले कुछ दिनों से वाहनों की संख्या में कमी देखी जा रही है। जहां एक ओर आम लोग जरूरत भर ईंधन खरीदने को प्राथमिकता दे रहे हैं, वहीं बड़े वाहनों और काफिलों की आवाजाही में कमी का असर बिक्री पर दिखाई देने लगा है। यह भी पढ़ें- गोड्डा व महगामा में पेट्रोल पंपों पर अफरातफरी, किल्लत की आशंका से बढ़ी भीड़ पेट्रोल पंप संचालकों ...