देहरादून, मार्च 24 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। काफल फेस्टिवल 2026 में उत्तराखंड की संस्कृति और पारंपरिक जीवनशैली की झलक दिखी। उत्तराखंड की लोक संस्कृति, पारंपरिक विरासत और प्राकृतिक सुंदरता को समर्पित काफल फेस्टिवल 2026 का 20 से 22 मार्च तक आयोजन किया गया। तीन दिनों तक चले इस फेस्टिवल में उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराओं की झलक हर गतिविधि में देखने को मिली। यहां योग सत्र, फॉरेस्ट रन (हाफ मैराथन) फॉरेस्ट राइड (एमटीबी चैलेंज), आर्ट और क्राफ्ट एक्टिविटी, कवि सम्मेलन, खैंचा-ताणी सांस्कृतिक कार्यक्रम, और नाइट स्काई वर्कशॉप जैसी कई गतिविधियां आयोजित की गईं। स्थानीय हस्तशिल्प और हाथों से बने कुटीर उद्योग (हैंडमेड) उत्पादों की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही। साथ ही वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी, बर्डिंग (पक्षी अवलोकन), कैमरा सेटिंग्स और फील्ड प्रै...