फतेहपुर, मार्च 19 -- फतेहपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा के बाद बुधवार से कापियों का मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया। पांच केन्द्रों में हो रहे मूल्यांकन कार्य में इंटरमीडिएट की 4809 और हाईस्कूल की 6878 कापियां चेक की गईं। कापियों का मूल्यांकन के दौरान सीसीटीवी कैमरों के साथ डीआईओएस ने केन्द्रों की निगरानी की। इंटरमीडिएट की कापियों के लिए बनाए गए केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज में 1748 एवं राजकीय बालिका इंटर कालेज में 3061 कापियों का परीक्षकों ने मूल्यांकन किया, जबकि हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए मुस्लिम इंटर कालेज में कुल 85, एएस इंटर कालेज में 1530 एवं निरंकारी बालिका इंटर कालेज में 5243 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। पहले दिन इंटर की 4809 और हाईस्कूल में 6878 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा किया गया। मूल्यांक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.