नई दिल्ली, जून 20 -- गर्मी और बरसात के दिनों में कीड़े-मकोड़े बढ़ जाते हैं। कई बार ये कीड़े-मकोड़े,मच्छर, मक्खी या कॉकरोच के बच्चे रेंगते हुए कान घुस जाते हैं। ऐसे में घबराहट होने लगती है और समझ नहीं आता कि इसे कैसे बाहर निकालें। इस घबराहट में काफी सारे लोग कान में माचिस की तीली, चिमटी, प्लकर जैसी चीजें डालना शुरू कर देते हैं। जिससे कान के पर्दे डैमेज होने का डर रहता है और ये काम बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। अगर कभी कान में किसी तरह का कीड़ा घुस गया है तो घबराएं नहीं बल्कि फौरन ये छोटा सा काम करें। इससे आपके कान में घुसा कीड़ा-मच्छर बाहर आ जाएगा। डॉक्टर गौरव शर्मा ने इसके लिए बहुत ही छोटा सा उपाय शेयर किया है। जिसे फर्स्ट एड के रूप में अपनाना चाहिए।कान में डालें कपूर का पानी कान में कीड़ा, मक्खी, मच्छर जैसा कुछ घुस जाए तो उसे निकालने के लि...