नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- वियरेबल ब्रैंड Noise ने अपने प्रीमियम Master Series में नए Master Buds Open को लॉन्च किया है। कंपनी के ये नए ओपन-ईयर ईयरबड्स Sound by Bose Technology के साथ आते हैं। कंपनी ने इन्हें ग्लोबल स्तर पर पिछले महीने IFA Berlin में पेश किया था और अब भारत में इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी गई है। Master Buds Open के साथ Noise ने ओपन-ईयर ऑडियो सेगमेंट में भी एंट्री की है। Noise के मुताबिक, Master Buds Open के जरिए यूजर्स को बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस के साथ आसपास की आवाजों से जुड़े रहने का विकल्प मिलेगा। कंपनी का कहना है कि ओपन-ईयर कैटेगरी तेजी से लोकप्रिय हो रही है और ऐसे में यह प्रोडक्ट उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो म्यूजिक, कॉलिंग और आसपास की जागरूकता को एक साथ बनाए रखना चाहते हैं। इसके साथ Noise की Master Series अब इन-...