नई दिल्ली, मई 22 -- कान फिल्म फेस्टिवल 2026 की शुरुआत से ही फैंस ऐश्वर्या राय बच्चन का इंतजार कर रहे हैं। खबरें आईं कि ऐश्वर्या राय बच्चन इस साल कान फिल्म फेस्टिवल की रेड कार्पेट पर नजर नहीं आएंगी, लेकिन अब इन खबरों पर पूरी तरह से विराम लग चुका है। ऐश्वर्या राय कान फिल्म फेस्टिवल की क्लोजिंग सेरेमनी में हिस्सा लेने के लिए फ्रेंच रिवेरा पहुंच चुकी हैं। उनका एक वीडियो भी सामने आ गया है।कान फिल्म फेस्टिवल की क्लोजिंग सेरेमनी में नजर आएंगी ऐश्वर्या राय ऐश्वर्या राय का जो वीडियो सामने आया है, उस वीडियो में ऐश्वर्या राय के साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी नजर आ रही हैं। इस वीडियो में ऐश्वर्या और आराध्या एक लग्जरी कार से वहां के मशहूर होटल मार्टिनेज के बाहर उतरीं। ऐश्वर्या राय के रुकने का इंतजाम इसी होटल में किया गया है। यह भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय ...