बागेश्वर, जनवरी 24 -- तहसील क्षेत्र में एक बाबा का आकस्मिक निधन हो गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर गांव वालों के साथ अंतिम संस्कार किया है। ताकुला के गांव लोहाना निवासी 56 वर्षीय गणेश गीरी उर्फ कान्हा बाबा पुत्र स्व. हरीश चंद्रा का आकस्मिक निधन हो गया। वह वर्तमान में शिव मंदिर छानी में रह रहे थे। शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर आसपास के लोगों ने सहायता का प्रयास किया, लेकिन उनकी हालत गंभीर हो गई और निधन हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शिव मंदिर छानी में ही पंचनामा की कार्रवाई पूरी की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...