बेगुसराय, सितम्बर 4 -- तेघड़ा। डॉन बॉस्को एकेडमी में शुक्रवार को बच्चों ने कान्हा का रूप धारण कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में छात्रों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, उनके जीवन-दर्शन तथा सुदामा-कृष्ण की अटूट मित्रता को नृत्य, संगीत और मनमोहक झांकियों के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया। रंग-बिरंगी वेशभूषा में सजे नन्हे कलाकारों ने श्रीकृष्ण, राधा और सुदामा के विभिन्न रूपों को मंच पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।मौके पर स्कूल के निदेशक ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति, और परंपरा के साथ नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता लाना है। कार्यक्रम में मीनाक्षी ने प्रथम जबकि श्रेया ने द्वितीय स्थान हासिल हुआ। यह भी पढ़ें- Deoria News: राधा-कृष्ण की भव्य झांकी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोहा अदिति कश्यप, अदिति भ...