औरैया, सितम्बर 4 -- हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की...। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर घर-घर उल्लास छाया है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर बच्चों में खासा उत्साह है तो माताएं भी अपने नन्हे-मुन्नों को कान्हा के मनमोहक स्वरूप में सजाने में जुटी हैं। ककोर में जन्माष्टमी पर एक मां ने अपने नन्हे लाल को पीले वस्त्र पहनाकर मोरपंखयुक्त मुकुट, आभूषण और बांसुरी से कान्हा का रूप दिया। बांसुरी होंठों से लगाए नन्हे कान्हा की मासूमियत हर किसी का ध्यान खींचती रही। बेटे को अपने हाथों से सजाने के बाद मां भी उसे निहारती रही। कान्हा के बाल स्वरूप में बच्चे की मासूमियत और मां की आंखों में ममता का खूबसूरत संगम दिखाई दिया। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: हाथी-घोड़ा-पालकी, जय कन्हैया लाल की.. जन्माष्टमी पर बच्चों को राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजाने को लेकर पर...