रुडकी, मार्च 3 -- होली के पावन अवसर पर श्री राधा माधव सेवा मंडल की ओर से सोमवार देर शाम रामनगर के रामलीला मैदान में 20वां फाग महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वृंदावन और गुजरात से आए कलाकारों ने मनमोहक झांकियों और भजनों की प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। होली मिलन समारोह के तहत लठमार होली, लड्डू होली और फूलों की होली का आकर्षक आयोजन किया गया। रंग और गुलाल के बीच पूरा मैदान ब्रज की होली के रंग में रंगा नजर आया। भजन संध्या में दिल्ली के प्रसिद्ध भजन गायक नितिन कथुरिया एवं भैया माधव भाटिया ने होली के पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...