महाराजगंज, दिसम्बर 24 -- सोनौली, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सोनौली के सुभाष नगर स्थित कान्हा गौशाला में गोवंशों के रखरखाव पर सवालिया निशान लगने शुरू हो गए हैं। करीब 140 गोवंशों के संरक्षण वाली इस गौशाला में बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। इसी बीच दो गोवंशों की मौत हो गई। इसके बाद ठंड से बचाव को लेकर सवाल उठाते हुए लापरवाही का आरोप लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गौशाला में गोवंशों को ओढ़ाने के लिए न तो बोरे, तिरपाल और न ही कंबल की व्यवस्था है। पोषण की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। बजरंग दल के कार्यकर्ता सत्यम सोनी ने बताया कि यदि शीघ्र ही व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो और गोवंशों पर संकट खड़ा हो जाएगा। मामले को लेकर हिन्दू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय ने कहा कि कान्हा गौशाला में हुई गोवंशों की मौतों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.