महाराजगंज, दिसम्बर 20 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने गोवंश संरक्षण केंद्र कान्हा गौशाला सदर चिउरहा का स्थलीय निरीक्षण किया। ठंड के मौसम में पशुओं के बचाव के लिए जरूरी निर्देश दिया। डीएम के निरीक्षण में 106 गोवंशो का संरक्षण किया जाता मिला। इन गोवंशों में 29 गाय व 77 बछड़े हैं। गौशाला में चारा भूसा, दाना, पुआल पर्याप्त मात्रा में पाया गया। पशुओं को ठंड से बचाव के लिए काऊ कोर्ट व अलाव की भी व्यवस्था की गयी है। उन्होंने कहा कि गौशाला में साफ सफाई को चुस्त-दुरुस्त रखा जाय, साफ सफाई से गोवंशों को अनेक बीमारियों से बचाव भी होता रहता है। उन्होंने कहा कि जिन गोवंश के लिए काऊ कोर्ट की व्यवस्था नहीं है, उनके लिए भी काऊ कोर्ट की व्यवस्था की जाय ताकि उन गोवंशों को भी कड़ी ठंड से बचाव हो सके। निरीक्षण के समय गोवंशों को मीठा व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.