पीलीभीत, मई 10 -- बिलसंडा । अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत में कान्हा गौशाला संचालन के लिये एसडीएम नागेंद्र पांडेय को ज्ञापन सौंपा। कहा, नगर पंचायत बिलसंडा में वर्ष 2020 में स्थान चिन्हित कर कान्हा गौशाला का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया था। यह निर्माण कार्य वर्ष 2023 तक लगभग 90 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। जबकि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद उक्त गौशाला को अभी तक सुचारू रूप से संचालित नहीं किया गया है। वर्तमान में नगर पंचायत बिलसंडा के ग्रामीण छुट्टा गौवंशों से अत्यधिक परेशान हैं। ये गौवंश खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुँचा रहे हैं, जिससे किसानों को आर्थिक क्षति हो रही है।ज्ञापन में कान्हा गौशाला को तत्काल प्रभाव से संचालित कराया जाने और छुट्टा गौवंशों की समुचित देखरेख हो सके और किसानों की फसलों की सुरक्षा...