पीलीभीत, मई 15 -- बीसलपुर। अखिल भारत हिंदू महासभा ने डीएम को ज्ञापन देकर बिलसंडा में अधूरी पड़ी कान्हा गोशाला का निर्माण कराए जाने की मांग की है। अखिल भारत हिंदू महासभा ने डीएम ज्ञानेंद्र सिंह को दिए ज्ञापन में कहा कि बिलसण्डा नगर पंचायत में कान्हा गोशाला वर्ष 2003 में बनवानी शुरू की गई। 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी अभी तक गोशाला का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। जिसके कारण लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने 15 दिनों के गोशाला का निर्माण शुरू न कराए जाने आंदोलन किए जाने का एलान किया। यह भी पढ़ें- करोड़ों की लागत से बन रही कान्हा गोशाला का कार्य अधर में डीएम ने आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा, विपिन कुमार, महंत अवनीश रतन, रामप्रताप मिश्रा, सुनील अवस्थी आदि मौजूद रहे...