आजमगढ़, दिसम्बर 11 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। गुरुवार को कटघर लालगंज स्थित कान्हा गोशाला के पोखरे में गिरने से एक गाय की मौत हो गई। इस गोशाला में तीन दिन में तीन निराश्रित्र पशुओं की मौत हो चुकी है, जबकि एक गोवंश बीमार पाया गया। कान्हा गोआश्रय स्थल कटघर लालगंज में कुल 98 निराश्रित पशु संरक्षित हैं। पशुओं को ठंड से बचाने के लिए खिड़कियों (रोशनदान) को बंद नहीं किया गया है। जिससे ठंडी हवा गोशाला के अंदर प्रवेश कर रही है। यही नहीं, टीनशेड के बाहर जो निराश्रित पशु बांधे जा रहे हैं, उन्हें ठंड से बचाव के लिए कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई। टीनशेड में एक तरफ से प्लास्टिक लगाया गया है, जबकि दूसरी तरफ से खुला हुआ है। गुरुवार को इस गोआश्रय स्थल पर कुछ निराश्रित पशु खुले घूम रहे थे। उन्हें ठंड से बचाने की कोई व्यवस्था नहीं थी। गोसेवक राकेश यादव ने...