इटावा औरैया, सितम्बर 3 -- इटावा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ भक्ति मय वातावरण में मनाया जायेगा। इस बार अष्टमी तिथि के साथ रोहिणी नक्षत्र शुक्रवार की रात रहेगा इसी के चलते घरों और मंदिरों में 4 सितंबर को ही जन्माष्टमी मनाई जाएगी । भगवान के जन्म उत्सव को लेकर मंदिरों के साथ हिंदू घरों रेलवे व पुलिस लाइन में गुरुवार को जोर शोर के साथ तैयारियां चलती रही। रेलवे के मनोरंजन सदन व रिजर्व पुलिस लाइन में कार्यक्रम होंगे और झॉकी भी सजेगी। त्यौहार को लेकर बाजारों में भी खूब खरीदारी चली। भगवान के जन्म उत्सव को लेकर हर तरफ जोर शोर के साथ तैयारियां चल रही है। यह भी पढ़ें- Jhansi News: आज मध्यरात्रि गंूजेंगे 'नंद के आनंद भयौ जय कन्हैयालाल की' जन्माष्टमी के चलते घरों में झांकी सजाने की तैयारियां शुरू हो गई थी। वैसे तो श्...