बरेली, फरवरी 16 -- बरेली, संवाददाता। सीबीगंज क्षेत्र स्थित कान्हा उपवन गोशाला के बाहर गोरक्षा परिषद के लोगों के प्रदर्शन के बाद मामले में जांच के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया। उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नैन सिंह ने बताया कि बिना अनुमति कोई भी बाहरी व्यक्ति गोशाला में नहीं जा सकता, अनुमति के बाद ही जाने दिया जाता है। शनिवार को अखिल भारतीय गोरक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं ने गोशाला प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया। संगठन के लोगों का कहना है कि गोशाला में चारे की कमी के कारण कई गायों की मृत्यु हुई है। इस आरोप के बाद कार्यकर्ता गोशाला के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए। उनका आरोप था यदि गोशाला व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं तो अंदर जाने से रोका क्यों जा रहा है। वहीं विवाद बढ़ने पर आक्रोशित कार्यकर्ता गेट के बाहर ही बैठ गए और नग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.